5 मई 2023 - 17:47
ईरान और सीरिया संबंधों को नई ऊंचाई देंगे, राष्ट्रपति बश्शार असद का अहम इशारा

सीरिया के राष्ट्रपति ने ईरान को कठिन दौर का दोस्त क़रार देते हुए तेहरान के साथ संबंधों को और अधिक ऊंचाईयों तक ले जाने पर ज़ोर दिया।

इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की उपस्थिति में कई समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए जिसके बाद दोनों राष्ट्रपतियों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।

सीरिया के राष्ट्रपति ने इस कहा कि पिछले दिनों पेश आने वाली घटनाएं, ईरान और सीरिया की रणनीति के सही होने का चिन्ह हैं और इन सिद्धांतों पर डटे रहना, कारण बनेगा कि विभिन्न घटनाओं और उसके परिणामों से अपने देश और राष्ट्रों के हक़ में प्रयोग कर सकें।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सकारात्मक घटनाओं से भरपूर लाभ उठाकर और क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग को बेहतर करके साम्राज्यवादी शक्तियों का बेहतरीन ढंग से मुक़ाबला किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसी आधार पर ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों की बहाली का स्वागत करते हैं क्योंकि पश्चिमी एशिया जैसे अहम क्षेत्र और यहां स्थिति देशों पर इस परिवर्तन के बहुत अच्छे प्रभाव पड़ेंगे। (AK)

 342/